गुमटी बाजार में सराफा का कारोबार था
वेबसाइट के जरिए अच्छा कारोबार हो रहा था। हर महीने 25 से 30 लाख रुपये का टर्नओवर है। अर्पित के ममेरे भाई अभिनव ने बताया कि चार साल पहले तक अर्पित का गुमटी बाजार में सराफा का कारोबार था। उन्होंने यह कारोबार बंद कर मैट्रिमोनियल साइट शुरू की थी।
वीडियो कॉल पर चल रही थी बात
अभिनव के मुताबिक अर्पित महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) से बात करता था। दोनों घूमने-फिरने भी जाते थे। कुछ समय पहले अर्पित की महिला मित्र के जीवन में कोई और आ गया था। उसने बातचीत कम कर दी थी और ब्रेकअप की बात करती थी। रविवार की रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बात चल रही थी।
परिवार वालों से तहरीर देने के लिए कहा गया
अर्पित उसे मनाने का प्रयास कर रहा था, मगर वह मान नहीं रही थी। इसी दौरान अर्पित ने मां की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवती से भी पूछताछ की जाएगी।
एक भाई विदेश और दूसरा नोएडा में
अभिनव ने बताया कि अर्पित का एक बड़ा भाई गुंजन सर्राफ जॉर्डन में रहता है। वहीं से एक्सपोर्ट का काम करता है। दूसरा भाई पारस सर्राफ नोएडा में है। वह भी आयात-निर्यात का काम करता है। पिता विमल सर्राफ का एक साल पहले देहांत हो चुका है।