फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आधी रात सड़क पर दरोगा का ‘बाहुबली’  स्टाइल, चेकिंग के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, दबंगई पर उठे सवाल

Thu, 21 May 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ थाना क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान दरोगा राजेश कुमार सिंह द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने और उसे कंधे पर लादकर जीप तक ले जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिसिया व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में देर रात बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दरोगा युवक को थप्पड़ मारते और फिर हेलमेट समेत कंधे पर लादकर पुलिस जीप की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे सीसामऊ थाना क्षेत्र में बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जरीब चौकी क्रॉसिंग के पास कुछ युवक खड़े थे। वायरल वीडियो के मुताबिक दरोगा राजेश कुमार सिंह ने पहले युवकों से पूछताछ की।

http://



दरोगा ने युवक को थप्पड़ मार दिया

फिर कहासुनी के बाद एक युवक को थप्पड़ मार दिया। युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद दरोगा उसे घसीटते हुए जीप तक ले जाते दिखाई दिए। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने खड़े रहे।

चेकिंग के नाम अभद्रता की गई
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या रात में इमरजेंसी या ड्यूटी से लौट रहे लोगों के साथ भी इसी तरह व्यवहार किया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा अभद्रता की गई।

विज्ञापन

कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर युवक से कोई गलती हुई भी थी, तो कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए थी, न कि सार्वजनिक रूप से मारपीट और घसीटकर। वायरल वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और संबंधित दरोगा पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें