फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूजीसी के नियमों के विरोध में छात्रों ने निकाला मार्च, फूंका पुतला

Wed, 28 Jan 2026 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसए से छात्रों ने कंपनी बाग चौराहे तक प्रदर्शन किया। जिसमें एचबीटीयू और सीएसजेएमयू के छात्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन
यूजीसी के नियमों के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी के नए कानून के विरोध में बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि से कंपनी बाग चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर पुतला फूंका। इस दौरान छात्र हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन


देशभर में विरोध के बीच सीएसए के कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हुए। एचबीटीयू के छात्र और सीएसजेएमयू के पूर्व छात्र भी मार्च में मौजूद रहे। छात्रों ने विवि कैंपस के विभिन्न विभागों व छात्रावास से होते हुए कंपनी बाग चौराहा तक मार्च निकाला। चौराहे पर गेट बंद होने से छात्रों और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। थोड़े समय बाद पुलिस ने गेट खोल दिया और छात्रों ने यूजीसी का पुतला फूंका। छात्र नेता अभिजीत राय ने कहा कि नए नियम वापस नहीं लिए गए तो छात्र लोकसभा और विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यूजीसी के नियमों के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
आर्यन ठाकुर ने कहा कि यूजीसी का नया नियम छात्रों के बीच भेदभाव पैदा कर रहा है। इस मौके पर शिवम वेद मिश्रा, अभिषेक ठाकुर, कुशाग्र मिश्रा, विपुल द्विवेदी, अमितेश, वर्षा यादव, निधि शर्मा, अंशिका सिंह, अदिति सिंह, अलीशा चटर्जी, गौरव गौड़ और आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें