फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईआईटी के महोत्सव अंतराग्नि में कृष्णा की हिप-हॉप नाइट में झूमे छात्र

Sat, 31 Oct 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिप हॉप नाइट में झूमते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अंतराग्नि’26’ के तीसरे दिन शनिवार को संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन का रंग देखने को मिला। दिनभर चली प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद शाम को कृष्णा की हिप-हॉप नाइट ने युवाओं में खास उत्साह भरा। लिटिल भाटिया ने ओपनिंग एक्ट से कार्यक्रम की शुरुआत की। देर रात आयोजित ऋतंभरा के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और आकर्षक फैशन प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन


एक नवंबर को अंतराग्नि की बॉलीवुड नाइट में सिंगर शान अपना रंग जमाएंगे। 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित हो रहे चार दिवसीय महोत्सव की थीम ‘ए प्रिज्मैटिक रियल्म’ रखी गई है। तीसरे दिन की शुरुआत वर्ड गेम, मोनोएक्ट, डिबेट और क्विज जैसी प्रतियोगिताओं से हुई। मुख्य सभागार में आयोजित बैटल ऑफ बैंड्स में रॉक और इंडी बैंड्स ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। मिस्टर एंड मिस अंतराग्नि प्रतियोगिता, इंडिया हाट और टैलेंट फिएस्टा भी आकर्षण का केंद्र रहे। रात को कॉमिक कौन, रैप बैटल, डीजे वॉर्स और ग्रूव एंड सूद जैसे आयोजन हुए। साइलेंट डिस्को और प्रोम नाइट में भी युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें