Kanpur News: पनकी के पतरसा में इंटर की छात्रा शिवानी शर्मा ने पहला पेपर खराब होने के कारण सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर में यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बीच पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इंटर का पहला पेपर उम्मीद के मुताबिक न होने से आहत छात्रा शिवानी शर्मा (18) ने सोमवार रात घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शिवानी इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी। सोमवार को उसका पहला पेपर था। पहला पेपर खराब होने पर उसने सोमवार रात घर पर फंदा लगाकर दी जान। परिजनों ने बात करने से इन्कार कर दिया है। शिवानी के माता-पिता और भाई-बहन गहरे सदमे में हैं।