फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौवीं कक्षा की छात्रा ने मां की साड़ी से लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम

Thu, 22 Feb 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर इलाके में गुरुवार देर शाम नौवीं कक्षा की छात्रा ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजन खुदकुशी के पीछे की वजह ही बता सके है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


बगदौधी बांगर निवासी गजेंद्र सिंह की बेटी यशिका (15) नारामऊ स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों ने बताया कि शाम को यशिका पढ़ने के लिए जाने की बात कहकर मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे में गई थी। काफी देर तक वह नीचे नहीं आई तो परिजन ऊपर पहुंचे, जहां कमरे में यशिका पंखे से मां की साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांंसे थम चुकी थी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं चली है। परिजनों ने छात्रा के सारे कागजात और कॉपी-किताबें पुलिस को सौंप दी हैं। परिजन रात में पोस्टमार्टम के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें