फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खराब ट्रांसफार्मर न बदलवाने पर डिप्टी पड़ाव जेई सस्पेंड, हंसपुरम में तैनाती के दौरान बरती थी लापरवाही

Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में खराब ट्रांसफॉर्मरों को न बदलवाने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की गई है। केस्को एमडी ने जेई को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने खराब चार ट्रांसफॉर्मरों को न बदलवाने पर गुरुवार देर रात जेई को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए हैं। हंसपुरम सब स्टेशन से लगने वाले क्षेत्र में कुछ महीने पहले चार ट्रांसफॉर्मर अलग-अलग समय में क्षतिग्रस्त थे, जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या हो गई थी। किसी तरफ सप्लाई चालू कराई गई, लेकिन इन ट्रांसफॉर्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए। इस दौरान जेई हरिओम वहां तैनात थे। करीब दो माह पहले उनका ट्रांसफर डिप्टी पड़ाव में हो गया था। केस्को के मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला के मुताबिक विभाग गर्मियों की तैयारियों में जुटा हुआ है। सबस्टेशन की मॉनीटरिंग चल रही है। जेई हरिओम ने हंसपुरम में क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदलवाया, जिसकी वजह से सस्पेंड किया गया है। केस्को एमडी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें