Kanpur News: यूएफबीयू के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर के सरकारी बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर हड़ताल रही। पीएनबी और इंडियन बैंक समेत सभी प्रमुख बैंकों के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कामकाज ठप रखा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने के समर्थन में मंगलवार को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। पीएनबी प्रोग्रेसिव इम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया गया है। इस क्रम में पीएनबीपीईए कानपुर इकाई द्वारा पीएनबी मंडल कार्यालय बिरहाना रोड पर प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर संजय त्रिवेदी, मोहमद फाजिल, अरविंद कुमार, अभिनव, श्याम मिश्रा, अमित, यूसी गुप्ता, अजय, देवराज, हरिओम, रिंकू, उमेश, अरुण, लक्ष्मी, अजय, अनुराग, प्रांशु, रेनू, गरिमा, पुरनेंदु आदि थे। उधर, शहर के सभी प्रमुख सरकारी बैंकों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। सभी शाखाओं के बाहर ताले लटके रहे। बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक के बाहर सभी बैंक यूनियनों ने प्रदर्शन किया।