फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएमयू में बहेगी काव्य की धारा, दिखेगा साहित्य का शृंगार, 150 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

28 से 30 सितंबर तक हिंदी भाषा उत्सव में 150 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभा दिखाएंगे। सुरेश अलबेला समेत देशभर के कवि काव्य पाठ करेंगे। 33 शिक्षाविद सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए 28 से 30 सितंबर तक हिंदी भाषा उत्सव मनेगा। यह स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के हिंदी विभाग की ओर आयोजित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के साथ इंटरमीडिएट कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस दौरान 150 से अधिक प्रतिभागी विभिन्न साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन


28 और 29 सितंबर को शासकीय हिंदी पत्र लेखन, वाद-विवाद, भाषण, गेय लोक काव्य और स्वरचित काव्य प्रतियोगिताएं होंगी। एकल और समूह वर्ग में होने वाली प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को हिंदी में अपनी अभिव्यक्ति और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उत्सव का मुख्य आयोजन 30 सितंबर को होगा। इस दिन हिन्दी भाषा गौरव सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। हिन्दी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए तीन शोध छात्रों समेत 33 शिक्षाविदों और साहित्य साधकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


हास्य कलाकार और लाफ्टर शो चैंपियन सुरेश अलबेला के अलावा डॉ. कुमार मनोज, प्रीति अग्रवाल, योगिता चौहान, प्रमोद पंकज और व्यंजना शुक्ला समेत अन्य कवि काव्य पाठ करेंगे। आयोजन में हिंदी की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और तकनीकी बदलाव के दौर में हिंदी की भूमिका पर चर्चा होगी। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. श्रीप्रकाश कार्यक्रम के संयोजक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें