फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा में विवाद पर प्रदेश नेतृत्व सख्त, दो पदाधिकारियों को नोटिस, 15 दिन में मांगा गया है स्पष्टीकरण

Tue, 01 Sep 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा के  कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में 19 अगस्त को हुए विवाद को प्रदेश नेतृत्व ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने दोनों पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में 19 अगस्त को भाजपा कानपुर दक्षिण जिले के पूर्व मंत्री शिव पूजन सविता और दक्षिण जिले के सह मीडिया प्रभारी विनय राठौर के बीच हुए विवाद के मामले में प्रदेश नेतृत्व ने गंभीर रुख अपनाया है। घटना के संबंध में भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह द्वारा प्रदेश नेतृत्व को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया था।

विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने दोनों संबंधित पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित दोनों पदाधिकारी 15 दिनों के भीतर प्रदेश भाजपा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रकरण के संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

अनुशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है
जारी नोटिस की प्रतिलिपि भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष और भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को भी भेजी गई है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मामले को गंभीरता से लिए जाने के बाद संगठन में इसे अनुशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना जा रहा है। अब दोनों संबंधित पदाधिकारियों के स्पष्टीकरण के बाद प्रदेश स्तर पर आगे की कार्रवाई अथवा निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

केशवनगर स्थित भाजपा क्षेत्रिय कार्यालय में मारपीट करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब
इस संबंध में भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। भाजपा एक अनुशासित दल है और यहां अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। भाजपा संगठन की ओर से इस मामले में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों पक्षों का स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें