फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवध एक्सप्रेस के एसी कोच की स्प्रिंग टूटी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर साढ़े तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

Thu, 02 Oct 2025 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे खड़ी रही। थर्ड एसी का कोच लगाकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौनी से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली अवध एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते बचा। सेंट्रल स्टेशन से रवाना होने से पहले एसी सेकंड कोच की स्प्रिंग टूट गई। गनीमत रही कि तुरंत ट्रेन को रोक लिया। इस कोच की जगह थर्ड एसी का कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक सेंट्रल स्टेशन पर ही खड़ी रही।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर- 19038 अवध एक्सप्रेस गुरुवार तड़के 03:38 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर आई। यहां ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव है। ट्रेन जब रवाना होने लगी तो सेकंड एसी के कोच नंबर-ए-2 से आवाज आ रही थी। स्टेशन पर मौजूद स्टाफ ने कंट्रोल रूम से सूचना देकर ट्रेन तुरंत रुकवा ली। इसके बाद मरम्मत करने के लिए टीम आ गई। जांच करने पर पता चला कि कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यात्रियों को कोच से उतारकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर थर्ड एसी का कोच मंगवाया गया और खराब सेकंड एसी को कोच को हटाकर उसे लगाया गया। इसके बाद करीब 07:10 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें