फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

Mon, 05 Oct 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दामाद से मिलकर घर लौटते समय बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10:30 बजे उदयपुर कंजड़ डेरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में बाम्बी निवासी सुंदरलाल कुशवाहा (55) और उनके इकलौते बेटे मनोज कुशवाहा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी कल्याणपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, सुंदरलाल रविवार को अपने बेटे मनोज के साथ सचेंडी निवासी दामाद फूल सिंह से मिलने आए थे। कुछ देर दामाद के घर रुकने के बाद दोनों बाइक से बाम्बी स्थित घर लौट रहे थे। उदयपुर कंजड़ डेरा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी और दोनों पर चढ़ाता  हुआ भाग निकला।  टक्कर लगते ही दोनों लहूलुहान होकर बेहोश बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कल्याणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मनोज परिवार का इकलौता बेटा था और राजमिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में एक छोटी बहन है। एक ही हादसे में पिता और इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

 
विज्ञापन

सीसीटीवी से वाहन की तलाश 
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें