फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नागपुर-छपरा और छपरा-एलटीटी के बीच एक फेरा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Thu, 19 Nov 2026 09:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यात्रियों की राहत के लिए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल पर दोनों ट्रेनों का ठहराव होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नागपुर-छपरा और छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक-एक फेरा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ठहरेंगी। यह ट्रेनें केवल एक बार ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगीं। नागपुर-छपरा एकतरफा विशेष ट्रेन (01221) 19 नवंबर को नागपुर से सुबह 10:40 बजे छपरा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 4:45 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें चार एसी द्वितीय, आठ एसी तृतीय, छह स्लीपर और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। वहीं छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एकतरफा विशेष ट्रेन (01094) 20 नवंबर की रात 10 बजे छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10:35 बजे रवाना होगी। इसमें भी कुल 20 कोच होंगे। इनमें चार एसी द्वितीय, आठ एसी तृतीय, छह सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें