फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़, चलते ही हो रहीं फुल, पैर रखने तक की जगह नहीं

Mon, 06 Oct 2025 09:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे त्योहारों के मद्देनजर लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है लेकिन यह सभी ट्रेनें चलते ही फुल हो जा रही हैं। स्थिति यह है कि जनरल के साथ स्लीपर कोच में भी भीड़ हो रही है। कोच में पैर रखने की जगह तक की जगह नहीं मिलती है। 14 दिन बाद दीपावली और छठ पूजा पर्व है। उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र के रास्ते करीब 300 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। दावा किया गया है कि इनके चलने से बंगाल, बिहार, पूर्वांचल के राज्यों, दिल्ली और मुंबई जैसे रूटों पर ट्रेनों की कमी नहीं रहेगी। इनमें से सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी और अनवरगंज के रास्ते करीब 150 विशेष ट्रेनें चलनी हैं। इनका परिचालन 30 नवंबर तक होगा। रेलवे कानपुर के रास्ते करीब 60 ट्रेनें अब तक चला चुका है लेकिन इन सभी में वेटिंग और नो-रूम दिख रहा है। यात्री घर पहुंचने की जल्दी में फुल हो चुकी ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। कोई पायदान तो कोई शौचालय के पास बैठकर यात्रा कर रहा है। स्लीपर कोचों में भीड़ होने से टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


14 घंटे तक देरी से आईं स्पेशल ट्रेनें
त्योहार स्पेशल ट्रेनें पांच से लेकर 14 घंटे तक देरी से चल रही हैं। सोमवार को ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6.45 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 13:45 घंटे, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच घंटे, 04453 मानसी-नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे, 05018 सूरत-मऊ स्पेशल 13 घंटे, 04098 नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्पेशल 8:30 घंटे और 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल नौ घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्री परेशान रहे।

अभी विशेष ट्रेनों में भीड़ नहीं है। यात्री ध्यान रखें कि जिस कोच की टिकट हो उसमें ही सफर करें। जगह न मिले तो वैकल्पिक व्यवस्था से ही सफर करें। लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन

- शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें