फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वोटर लिस्ट मॉनिटरिंग की सपाइयों ने बनाई रणनीति, बीएलए सूची पूरी कराने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह

Sun, 02 Nov 2025 12:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा नगर ग्रामीण कार्यालय में हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के एसआईआर कार्य और वोटर लिस्ट पर मौके पर निगरानी रखने का निर्देश दिया] ताकि किसी वैध वोटर का नाम न कटे।
विज्ञापन
नवीन मार्केट कार्यालय में बैठक करते सपा नगर ग्रामीण के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सपा नगर ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के संबंध में जानकारी देना और संगठन के कार्यों की समीक्षा करना रहा। बैठक में पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग के एसआईआर के काम में हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता बीएलओ के कार्यों को मौके पर जा कर देखें। किसी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से कटे न और न ही कोई नाम गलत जुड़े।

विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं फ्रंटल संगठनों से आग्रह किया गया कि वे बीएलए सूची पूरी कराने में सहयोग करें। बैठक का संचालन महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया। जिला उपाध्यक्ष विकास कटियार, श्याम सुंदर यादव, साहिर हुसैन जाफरी, मगन सिंह भदौरिया, किशन लाल गौतम, योगेंद्र कुशवाहा, हरि प्रसाद कुशवाहा, फतेह बहादुर सिंह गिल, आकाश सैनी, विशालराज, अजीत सिंह यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें