कानपुर में ब्लॉक प्रमुख की 10 सीटों में सपा छह में ही पर्चा भर पाई है। सपाइयों का आरोप है कि बिल्हौर और शिवराजपुर में प्रत्याशी को पुलिस ले गई। घाटमपुर और कल्याणपुर में पर्चा नहीं भरने दिया गया। बिधनू में प्रस्तावक को बैठा लिया गया। बाद में जांच में पर्चा खारिज कर दिया गया।
सरकार ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पुलिस का इस्तेमाल किया है। लोकतांत्रिक प्रणाली में यह गलत है। हालांकि, बिल्हौर में सपा प्रत्याशी के लापता होने के बाद पार्टी ने आननफानन में दूसरे प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करा दिया। ग्रामीण समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अर्पित यादव को ककवन का प्रभारी बनाया गया है।
इन्होंने भरा पर्चा
बिल्हौर : कमला देवी
ककवन : किरन लता
चौबेपुर : अनुभव शुक्ल
भीतरगांव : शिवबरन यादव
सरसौल : डॉ. विजय रत्ना
पतारा : कोमल सिंह