ये विभाग होंगे
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में नेत्र रोग, अस्थि रोग, बाह्य रोगी, दंत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नाक कान गला रोग, इमरजेंसी, सर्जरी, पैथोलॉजी विभाग की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू, लेबर रूम, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा भी होगी।
जुलाई अंत तक आ जाएंगी मशीनें
स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र लिखकर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा फर्नीचर, मेडिकल उपकरण व मशीनों को भी जुलाई के अंतिम सप्ताह तक उपलब्ध कराने की मांग की गई है ताकि अगस्त में अस्पताल शुरू हो सके।
जुलाई तक अस्पताल का सारा काम पूरा कर देंगे। निर्माण कार्य का कुछ पैसा बाकी है। अगर वो आ जाता है तो सभी का भुगतान भी हो जाएगा। अस्पताल के भवन की पुताई का काम चल रहा है। सीवर लाइन, वाटर लाइन का कार्य भी पूरा हो गया है। अस्पताल भवन के बगल वाले आवासीय ब्लॉक में भी कार्य लगभग पूरा हो गया है। -संतोष कुमार, सहायक अभियंता, राजकीय निर्माण निगम
कार्यदायी संस्था जुलाई में भवन हमारे सुपुर्द कर देगी और उसके बाद शासन से मानव संसाधन और उपकरण उपलब्ध होते ही अस्पताल शुरू हो जाएगा। पूरी उम्मीद है कि अस्पताल अगस्त में शुरू कर देंगे। जो सुविधाएं जिला अस्पताल में दी जाती हैं, वे सभी सुविधाएं अस्पताल में होंगी। उम्मीद है कि एमआरआई भी यहां होगा। -डॉ. आलोक रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी