फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर साउथ और खांडेकर क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नेशनल क्रिकेट क्लब की तृतीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल मैच में कानपुर साउथ ने ओलंपिक रजिस्टर्ड को छह रन से और खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने रोवर्स क्लब को 28 रन से हराया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैचों में जीत के साथ दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मैच में कानपुर साउथ टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाए। टीम से रौनक सिंह ने 30 रन बनाए तो गेंदबाजी में जेबान अंसारी ने तीन, आदित्य दीक्षित व मनीष यादव ने दो -दो विकेट लिए। वहीं ओलंपिक रजिस्टर्ड की पूरी टीम 19.3 ओवर में 92 रन पर आउट हो गई। इसमें आंजनेय ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशुतोष पांडेय ने पांच और सद्दाम हुसैन ने दो को आउट किया।

दूसरे मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। टीम से मुकुल यादव ने 51, राहुल सिंह ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल यादव ने तीन, जय शुक्ला व अनमोल पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रोवर्स क्लब की पूरी 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से आयुष ने 25, देवांश चतुर्वेदी ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल सिंह ने तीन, हिमांशु व दीपांशु ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें