फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एयरफोर्स कर्मी के बेटे ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर दी जान

Mon, 20 Oct 2025 04:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ठाकुर प्रसाद का पुरवा में एयरफोर्स कर्मी के बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। गांव निवासी जयराम सिंह एयरफोर्स में कार्यरत हैं। उनके तीन बेटे विनय, सर्वेश, अमन (22) व बेटी प्रियंका हैं। विनय ने बताया कि शनिवार को मां शिवदेवी पिता जयराम के साथ चित्रकूट दर्शन करने गए थे। रविवार को बहन प्रियंका दीपावली के लिए छत पर झालर लगा रही थी। इस दौरान अमन ने संदिग्ध हालात में साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें