कानपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा शनिवार को आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा के दौरान कैंट थाना क्षेत्र में एक सॉल्वर को रंगे हाथ पकड़ा गया। कैंट स्थित एबी विद्यालय परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवती को पकड़ा गया, जो किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।
पकड़ी गई युवती की पहचान रेनू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद जब केंद्र पर आंतरिक फ्लाइंग स्क्वाड और पर्यवेक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्रों का गहनता से मिलान शुरू किया, तो रेनू यादव की गतिविधियों पर संदेह हुआ। शक होने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की जांच की गई।