फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीटीईटी में पकड़ी गई साॅल्वर और उसका भाई गए जेल

Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा में पकड़ी गई संध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्रा स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में भाभी की जगह परीक्षा देते पकड़ी गई सॉल्वर युवती और उसके भाई को पुलिस ने सोमवार सुबह कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। युवती परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक जांच में पकड़ी गई थी। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कन्नौज के घनापुरवा निवासी अजब सिंह की बेटी संध्या ने शनिवार को सुबह पहली पाली में चकेरी में अपनी परीक्षा दी। इसके बाद दूसरी पाली में बर्रा स्थित परीक्षा केंद्र पर भाभी शिवानी देवी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची थी जहां पकड़ी गई। पुलिस ने युवती को थाने लाकर पूछताछ की तो भाई आशुतोष का नाम साजिश रचने में सामने आया। उसे भी गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद से फरार युवती की भाभी शिवानी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें