फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पथरी के ऑपरेशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अस्पताल में हंगामा…परिजनों ने जताई नाराजगी

Sun, 15 Jun 2025 03:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लाजपत नगर स्थित एक अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने दो डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लाजपतनगर स्थित एक अस्पताल में गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के बाद शनिवार की रात युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया। नजीराबाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। युवक की पत्नी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल तिवारी को पेट में दर्द होने पर 12 जून की शाम पांच बजे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पत्नी सौम्या के मुताबिक डॉक्टर ने दूरबीन के जरिये ऑपरेशन करने की बात कही। 13 जून की दोपहर पति को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। रात आठ बजे ऑपरेशन की जानकारी दी, लेकिन उन्हें ओटी से बाहर नहीं निकाला।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
अस्पताल प्रशासन पर जताई नाराजगी
उनको सांस लेने में कठिनाई होने के बारे में बताया गया। कुछ देर बाद वेंटीलेटर पर रखने की जानकारी दी। 14 जून की सुबह विशाल के रिकवर होने की बात बताई गई। शाम 6:30 बजे घरवालों से कहा गया कि आप लोग चाहे तो मरीज को कहीं और ले जा सकते हैं। कुछ देर बात पति की मृत्य होने की सूचना आई।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
14 जून 2020 को हुई थी शादी
सौम्या, बहनोई आचार्य राजू व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई।  सौम्या ने दो चिकित्सकों पर पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी। नजीराबाद थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विशाल और सौम्या की शादी 14 जून 2020 को हुई थी।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
दो बड़े भाइयों की पहले हो चुकी है मौत
शनिवार को शादी की सालगिरह होने पर लोग उनको बधाई देने पहुंचे थे। सौम्या के घरवाले भी आ गए थे। पति की मौत पर सौम्या बेसुध थी। बहनोई ने बताया कि विशाल के दो बड़े भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। विशाल पहले हैदराबाद में काम कर रहे थे। कोरोना काल के बाद से शहर में रहकर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें