फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ओडिशा से गांजा लाकर कानपुर में बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 26 किलो गांजा बरामद

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेनों से ओडिशा से गांजा लाकर तस्कर कानपुर, लखनऊ व आसपास के जिलों में बेच रहे हैं। ऐसे ही दो तस्करों को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सेंट्रल स्टेशन से दबोचा है। इनके कब्जे से ट्रॉली बैग में छिपा कर रखा गया करीब 28 लाख रुपये कीमत का 26 किला 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार को टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान हैरिशगंज पुल से टाटमिल जाने वाले मार्ग पर दो युवक बैग लेकर जाते दिखे। दोनों को रोक कर पूछताछ की गई तो हड़बड़ा गए। ठीक से जवाब न दे पाने पर शंका हुई तो दो ट्राॅली बैग खुलवा कर देखे गए। इसमें कपड़ों के नीचे पैकेट में गांजा रखा गया था। इस पर दोनों को थाने लाया गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम ग्राम खैरा, रीवा मध्य प्रदेश निवासी 21 वर्षीय सनी साकेत और वहीं के निवासी 19 वर्षीय सोनू कुमार प्रजापति है। यह दोनों ओडिशा से गांजा तस्करी कर लाते और कानपुर, लखनऊ व आसपास के जिलों में बेचते थे। किसी को शक न हो, इसलिए ओडिशा राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनों से सफर करते थे। इनके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी कराई जा रही है। बरामद गांजा सील कर दोनों तस्करों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें