फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों को बेहतरीन डिश खिलायेगा कानपुर, बिठूर में बना स्पेशल रेस्टोरेन्ट

Sat, 01 Oct 2016 05:05 PM IST
सुनील कुमार, कानपुर
विज्ञापन
स्पेशल रेस्टोरेन्ट बनाने की तैयार‌ियों में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर अब स्मार्ट सिटी बनने की राह पर चल पडा है। बृजेंद्र स्वरूप पार्क के पालिका स्टेडियम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार अक्टूबर को मेट्रो का शिलान्यास करेंगे तो दूसरी ओर बिठूर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए स्पेशल रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन भी मंगलवार को हो जायेगा।
विज्ञापन

कानपुर आने वाले पर्यटकों का पूरा ख्याल रखने की तैयारियां भी जोरों पर है। बिठूर स्थित नानाराव पार्क में वातानुकूलित रेस्टोरेंट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से इस रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सुदीप रंजन सेन चार अक्टूबर को करेगें। बिठूर में पर्यटन को बढावा देने के लिए इस रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन

लजीज व्यंजनों का ले सकेंगे मजा
यह रेस्टोरेंट राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को देखते हुए बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट में अलग-अलग प्रांतों के भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। राजस्थानी डिश दाल-बाटी चूरमा और साउथ की प्रसिद्ध डिश इटली, सांभर, डोसा आदि उपलब्ध होगा। इन सबके अलावा चायनीज फास्ट फूड, इटैलियन डिश भी खाने को मीलेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें