फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: दीपावली तक ग्रामीण रूटों पर दौड़ने लगेंगी छोटी बसें, 40 में से 20 बसें आईं…शेष अगले सप्ताह तक आएंगी

Wed, 24 Sep 2025 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से बिल्हौर और माती रूट पर बसों की मांग अधिक रहती है। इसलिए माती, कानपुर, झांसी, लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
डिपो के बाहर के इंतजार में खड़ीं सवारियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए खुशखबरी है। दीपावली तक इन रूटों पर परिवहन निगम 40 छोटी बसें संचालित करने लगेगा। राज्य सरकार की पहल पर 42 सीटर नई बसों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का रूट प्लान फाइनल कर लिया गया है। मंगलवार तक कुल 20 नई बसें विकास नगर स्थित डिपो में पहुंच गईं, जबकि शेष 20 अगले सप्ताह तक आ जाएंगी।  अभी चार छोटी बसों का संचालन उन्नाव-कानपुर-आगरा और उन्नाव-कानपुर-लखनऊ रूट पर हो रहा है।

विज्ञापन

किदवईनगर डिपो से भी दो बसें कानपुर से भीतरगांव और घाटमपुर रूट पर चल रही हैं। इन नई 40 बसों के आने के बाद कानपुर देहात के झींझक, मंगलपुर, रसूलाबाद, मैथा, चांदपुर जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण रूटों पर इन्हें भेजा जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि कानपुर से बिल्हौर और माती रूट पर बसों की मांग अधिक रहती है। इसलिए माती, कानपुर, झांसी, लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गांव और कस्बों में छोटी बसों का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों का शहर तक आवागमन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

अभी 20 छोटी बसें आ गईं हैं, शेष भी जल्द आ जाएंगी। इनके संचालन के लिए रूट प्लान फाइनल हो गया है। दीपावली तक ग्रामीणों को बस परिवहन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।  -महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, कानपुर रीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें