फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चप्पल कारोबारी चीनी मांझा बेचने में गिरफ्तार, 70 लटाई बरामद

Thu, 26 Feb 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने बेकनगंज में गुरुवार को प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री में एक चप्पल कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके प्रतिष्ठान से 70 लटाई बरामद की गई हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके ने छापेमारी की थी। गिरफ्तार हीरामन का पुरवा निवासी मो. आरिफ उर्फ सैफी के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण की धारा लगाई गई है। पूछताछ में आरोपी ने जरीब चौकी के एक बड़े सप्लायर का नाम बताया है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। शहर में अब तक तीन लोगों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। मो. आरिफ को कोर्ट में पेश किया गया वहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें