कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती और अफसरों की मनमानी पर अंकुश लगाने के बाद भी सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग में सुधार नहीं हो रहा है। सीएम कार्यालय से जारी अगस्त माह की सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिला 8.59 अंक पाकर 58वें स्थान पर पहुंच गया है। इस बार विकास कार्यों में जिला 25वें और राजस्व कार्यों में 68वें स्थान पर रहा। जुलाई माह में जिला 40वें स्थान पर था।
करीब 28 विभागों की 70 परियोजनाओं में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व शिशु एवं बालिका सदस्य योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास, जल जीवन आदि परियोजनाओं में जिले को 25वीं रैंक मिली है। जुलाई माह में यह 36 थी। वहीं, राजस्व कार्यों में स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, राजस्व प्राप्ति, सरकारी कर राजस्व परियोजनाओं में 64वीं रैंक हासिल हुई है। जुलाई माह में 46वां स्थान था।