फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आरोपी व अधिवक्ता को नहीं जानतीं दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने वाली बहनें

Wed, 03 Sep 2025 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती और उसकी बहन के कोर्ट में दिए बयान के बाद यह बात साफ है कि वे न तो रवि सतीजा को जानती हैं और न ही मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने वाले अधिवक्ता बिलाल से परिचित हैं। उन्होंने व्यक्ति विशेष के कहने पर दबाव और डर के चलते मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


दो बहनों ने दिसंबर में बर्रा थाने में भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने एफआर दाखिल कर दी थी। इसके खिलाफ दोनों की ओर से प्रोटेस्ट दाखिल किया गया था। इसमें बिलाल नाम के वकील का वकालतनामा लगा था। इस मामले में दोनों के बयान दर्ज कराए गए तो उन्होंने रवि और बिलाल के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया था। अधिवक्ता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। वहीं विवेचना के लिए अधिवक्ता और उसके मुंशी को कोतवाली बुलाया गया था लेकिन दोनों ने वकालतनामे में अधिवक्ता के हस्ताक्षर होने से इन्कार कर दिया। एक अन्य अधिवक्ता का नाम जांच में सामने आया है। पुलिस अब उसे भी पूछताछ के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें