इन पर भी गिरी गाज
इसके साथ ही जूही थाने में तैनात दरोगा कुलदीप यादव पर कोर्ट की आदेशों की अवहेलना करने, शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज तेज प्रकाश सिंह पर विवेचना के दौरान पीड़ित से अनुचित लाभ लेने, फेथफुलगंज चौकी इंचार्ज पंकज जायसवाल व चकेरी थाने में तैनात दरोगा पंकज मिश्रा पर विवेचना में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। वहीं किदवईनगर थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद इमरान की कार्यशैली से पुलिस की छवि धूमिल हुई। घाटमपुर के आरक्षी पैरोकार हरविंदर सिंह पर कोर्ट से फाइल लेकर समय से जमा न करने के आरोप लगा था।
विवादित पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है। सभी को निलंबित कर उनके खिलाफ भी विभागीय जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।- हरीश चंदर, एडिशनल सीपी