फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चांदी 36 हजार और सोना 19 हजार रुपये हुआ सस्ता, जानिए ताजा भाव

Sat, 21 Nov 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने-चांदी के भावों में नरमी और सहालगी मांग से शहर के सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली आठ नवंबर को थी। इस दिन शहर में चांदी का भाव 1,91,000 रुपये प्रति किलो था जबकि सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1,45,500 रुपये था। शनिवार को चांदी का भाव प्रति किलो 1,55,000 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1,26,500 रुपये हो गया। दिवाली के बाद से अब तक चांदी 36 हजार रुपये किलो और सोना 19 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। जानकारों का कहना है कि आगे भी भावों में कमी का अनुमान है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती संभावनाओं और कड़े रुख के कारण डॉलर मजबूत हुआ है और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आया है। इससे सोने-चांदी जैसी नॉन-यील्डिंग (बिना ब्याज देने वाली) धातुओं का आकर्षण कम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो जाता है। चीन और अन्य प्रमुख बाजारों से आई सुस्त मांग, खासकर सोलर पैनल और बैटरियों जैसे उद्योगों में चांदी की खपत घटने से चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में और भी तेज गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें