फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की दबंगई: बुजुर्ग व्यापारी से गाली-गलौज, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, दुकान खाली कराई, धरना-प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2026 09:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में दरोगा की दबंगई से एक बुजुर्ग व्यापारी का व्यापार और आजीविका छिन गई। चौकी इंचार्ज के दबाव में पीड़ित को अपनी दुकान खाली करनी पड़ी, जिसके विरोध में अब व्यापारी संगठन न्याय के लिए थाने में धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यापारी से अभद्रता का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित हाईवे किनारे बाबा जलपान गृह में चौकी इंचार्ज राजेश सिंह द्वारा सात जून को बुजुर्ग व्यापारी से अभद्रता गाली गलौज किए जाने का मामला पांच दिन बाद भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। व्यापारी का आरोप है कि चौकी इंचार्ज का तबादला होने के बावजूद वे चौकी पर ही तैनात हैं और लगातार दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

इसी दबाव में पीड़ित की दुकान खाली करा दी गई। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि पिछले पांच दिनों से दुकान मालिक दबाव डाल रहा था और यह दबाव चौकी इंचार्ज के इशारे पर था मजबूर होकर उन्हें दुकान खाली करनी पड़ी। व्यापारी ने भावुक होकर कहा कि अब सामान लेकर कहां जाएंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है।

http://



दरोगा जी जीत गए, इंसानियत हार गई

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री रजत पांडेय ने कहा कि दरोगा जी जीत गए, लेकिन इंसानियत हार गई। एक गरीब की दुकान में परिवार का सपना बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्ग की दवा का इंतजाम था।

दुकान खाली करता व्यापारी - फोटो : amar ujala
पीड़ित को सम्मान दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि व्यापारी हित में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस लेना पड़ा, लेकिन संगठन डीसीपी से मिलकर पीड़ित को सम्मान दिलाने की लड़ाई जारी रखेगा। व्यापारी की मांग है कि भले ही दुकान चली गई हो लेकिन उनके पिता को न्याय अवश्य मिले।
विज्ञापन

थाने में डटे व्यापारी
महाराजपुर थाने में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महेश वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस मामले में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलता और दोषी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। व्यापारी थाने से नहीं हटेंगे। वहीं, मामले में एसीपी कैंट ने शनिवार दोपहर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें