फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तगादा करने गए शटरिंग ठेकेदार का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 13 Jul 2025 05:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शटरिंग ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सचेंडी थानाक्षेत्र के रैकेपुर गांव से खेत में 100 मीटर दूर की है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी थानाक्षेत्र में तगादा करने गए शटरिंग ठेकेदार का शव रविवार की सुबह रैकेपुर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी सुशील तिवारी का बेटा विकास तिवारी (28) शटरिंग ठेकेदार था। पिता के अनुसार, शनिवार दोपहर विकास तगादा करने गया था।
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे मां नीतू के फोन करने पर जल्द घर आने के लिए कहा। देर रात न लाैटने पर फोन किया गया तो स्विच ऑफ बताने लगा। रविवार सुबह पुलिस ने रैकेपुर के पास फंदे पर शव लटके होने की सूचना दी। फत्तेपुर से रैकेपुर की दूरी दो किमी है। माैके पर पहुंचे पिता सुशील, भाई उज्जवल और अन्य परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी और कल्याणपुर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पिता के अनुसार, नौ हजार रुपये के तगादा के लिए पहले भी विवाद हुआ था। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें