फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Mon, 24 Nov 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टेनरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी शोएब की गल्ला गोदाम चौराहे के पास अलीग टेनरी है। टेनरी के मैनेजर अहसार अंसारी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्प्रे डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वहां रखे चार स्प्रे बूथ जलकर खराब हो गए। साथ ही दो चमड़े की लाट और तीन चिमनी दहक उठीं। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। समय रहते आग को बुझा लिया गया। काेई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें