छावनी परिषद ने सोमवार को सोमवार को पनचक्की चौराहे से जयपुरिया पुल और झाड़ी बाबा पड़ाव से वीरेंद्र स्वरूप स्कूल तक करीब 40 कब्जे ध्वस्त किए थे। यहां मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हो गया। इससे लोग दिन भर जाम से जूझते रहे। छह दिन में कैंट से कानपुर रेलवे स्टेशन तक करीब 250 छोटे-बड़े अवैध कब्जे ध्वस्त किए थे। वहीं, टैगोर रोड पर हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 10 दिन में फुटपाथ निर्माण शुरू होगा।
प्रवर्तन दल ने आठ अक्तूबर को मीरपुर से कानपुर रेलवे स्टेशन तक फेथफुलगंज रोड पर करीब 210 कब्जे हटाए थे। सोमवार को 40 कब्जे और ध्वस्त किए गए। इस दौरान कई बंगलों के बाहर लगी ग्रिल भी तोड़ी गईं। लोगों ने बिना नोटिस तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था।
बुलडोजर चलवाकर कब्जे किए ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन झाड़ी बाबा पुल के पास फिर अतिक्रमण हो गया, जबकि जयपुरिया पुल के पास फूल-माला की दुकानें सज गईं। छावनी बोर्ड के नामित सदस्य लखन लाल ओमर ने बताया कि अगले सप्ताह फिर बुलडोजर चलवाया जाएगा।
झाड़ी बाबा पुल पर भीषण जाम, स्कूली बच्चे फंसे
जयपुरिया पुल उतरते ही फिर से लगा अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुल से उतरते ही दोनों लेन पर जाम लग गया। वाहनों की कतार पुल तक पहुंच गई। वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के बच्चे भी फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए केवल दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। करीब आधे घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।