फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कक्षा में उछाला जूता दूसरे छात्र को जा लगा, चली बेल्टें, छात्र का सिर फटा

Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल स्थित एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को कक्षा में छात्र द्वारा उछाला गया जूता दूसरे छात्र को जा लगा। इस पर दोनों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। छुट्टी के बाद दोनों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद स्कूल गेट से लेकर करीब 200 मीटर के दायरे में पांच अलग-अलग स्थानों पर बेल्ट, जूते और लात-घूंसे चले। इसमें एक छात्र का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि सरसौल के एक कॉलेज में मारपीट का मामला संज्ञान में आने के बाद घायल छात्र का मेडिकल कराया गया। पीड़ित छात्र मुकदमा नहीं लिखाना चाहता है इसलिए तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें