ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर संगठनों के सदस्य
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद पर एफआईआर के मामले में हिंदूवादी संगठन, भाजपा के खिलाफ हो गए हैं। संगठनों ने भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान कहा कि एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो भाजपा का विरोध करेंगे।
इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि हिंदुओं की सरकार, हिंदुओं पर एफआईआर…हिंदुओं की सरकार, हिंदुओ पर गाज। बता दें कि रामनवमी के दिन उपद्रवियों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। उपद्रवियों ने शोभायात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट कर दुकानों में तोड़फोड़ की थी।