फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस ऑफिस सभागार में शक्ति संवाद का आयोजन, सीपी ने महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर दिया जोर

Thu, 06 Aug 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ऑफिस सभागार में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल की अध्यक्षता में शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शक्ति संवाद कार्यक्रम में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर कमिश्नरेट में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उन्हें डिजिटल अपराधों से बचाने के लिए लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ऑफिस सभागार में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में शक्ति संवाद कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं प्रतिनिधि महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान आधुनिक दौर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, और ब्लैकमेलिंग जैसी वारदातों से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।

विज्ञापन





हेल्पलाइन नंबरों दी गई जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 112, 1090, 1930) के उपयोग और उनकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने आश्वस्त किया कि कानपुर कमिश्नरेट महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें