फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मैन सप्लायर फर्म पर एसजीएसटी का छापा, 1.72 करोड़ की आईटीसी गड़बड़ी पकड़ी, 20 लाख से ज्यादा जमा कराए

Wed, 23 Sep 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने आकृति ट्रेडर्स नामक मैनपावर सप्लायर व जेम पोर्टल फर्म पर छापेमारी की है। जांच में बोगस फर्मों के जरिए कागजों पर खरीद दिखाकर 1.72 करोड़ रुपये की अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।
विज्ञापन
एसजीएसटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राज्य कर विभाग एसआईबी रेंज सी के अफसरों ने कल्याणपुर क्षेत्र में मैन पावर सप्लायर फर्म पर बड़ी कार्रवाई की है। छापे के बाद जांच में फर्म की ओर से 1.72 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का उपभोग किए जाने का मामला सामने आया है। फर्म संचालक बोगस फर्मों के जरिये इंट्री ले रहे थे और 18 प्रतिशत टैक्स छिपा रहे थे।

विज्ञापन

जांच के बाद 20.74 लाख रुपये जमा कराए गए। संयुक्त आयुक्त रणकेंद्र के निर्देश पर उपायुक्त विनय कुमार गौतम, कविता श्रीवास्तव और राज्य कर अधिकारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने कल्याणपुर स्थित मैन पॉवर सप्लायर और जेम पोर्टल से माल की सप्लाई करने वाली फर्म आकृति ट्रेडर्स पर छापा मारा। इस दौरान फर्म के व्यापार स्थल पर माल का स्टॉक और अन्य दस्तावेज नहीं मिले।

विज्ञापन

बोगस फर्मों की कराई जा रही है जांच
प्रथम दृष्टया फर्म की ओर से कागजों पर खरीद दिखाकर लगभग 38 लाख रुपये की आईटीसी का उपभोग किए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही व्यापारी की ओर से दाखिल रिटर्न में 1.72 करोड़ रुपये की आईटीसी के उपभोग की भी जानकारी मिली। अपर आयुक्त ग्रेड-2 कुमार आनंद ने बताया कि छापे में मिलीं बोगस फर्मों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें