फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGST Action: एल्युमिनियम के बर्तन बनाने वाली फर्म पर छापा, करोड़ों की कर चोरी मिली, संचालक ने जमा किए चार करोड़

Thu, 28 May 2026 11:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में राज्य कर विभाग ने कर चोरी के आरोप में अनवी मेटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की। स्टॉक और खातों में करोड़ों का अंतर मिलने पर फर्म ने 4 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जबकि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
मंधना स्थित बर्तन फैक्टरी में जांच पड़ताल करते एसजीएसटी के अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) ने बुधवार को कर चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एल्युमिनियम उत्पाद बनाने वाली अनवी मेटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच पड़ताल में करोड़ों की कर चोरी मिली। फर्म संचालक ने मौके पर चार करोड़ रुपये कर के रूप में जमा किए। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-2 प्रशांत कुमार और संयुक्त आयुक्त ज्ञान प्रकाश सिंह की अगुवाई में उपायुक्त अभिषेक कुमार चतुर्वेदी और उनकी दो टीमों ने एल्युमिनियम किचन यूटेंसिल्स और एल्युमिनियम इंगट बनाने वाली इकाई पर छापा मारा। फर्म की मंधना में फैक्टरी और बिरहाना रोड पर कार्यालय है। जांच में फर्म के स्टॉक बुक, इनवॉइस और उत्पादन रजिस्टर की जांच की गई।

विज्ञापन

फर्म संचालक ने चार करोड़ रुपये जमा किए
लेखा पुस्तकों में घोषित स्टॉक और मौके पर मिले स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। व्यापार स्थल पर लगभग 23 करोड़ रुपये के कम स्टॉक का पता चला। अन्य अनियमितताओं के आधार पर फर्म संचालक ने डीआरसी-03 के माध्यम से चार करोड़ रुपये जमा किए। इस मौके पर प्रभात कुमार चौधरी, दीपक सिंह, गोपाल कृष्ण सारस्वत, सर्वेश कुमार राठौर, पंकज रावत, डीके उत्तम, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें