Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र में रबी और आलू के लिए खाद संकट गहरा गया है। आरोल और नसरापुर सहकारी समितियों में खाद न मिलने पर किसान हंगामा कर रहे हैं, वहीं मजबूरी में किसान नकली खाद खरीदकर हजारों रुपये का नुकसान उठा रहे हैं।
कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र में रबी फसल और आलू के लिए किसानों को खाद नसीब नहीं हो पा रही है। सहकारी समितियां में जहां किसानों को कई-कई दिन लंबी लाइन लगाने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं, इलाके में नकली खाद विक्रेताओं की चुगल में फंसकर कई किसान हजारों रुपए गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
खाद किल्लत को लेकर आरोल और नसरापुर स्थित सहकारी समितियां में आए दिन विवाद भी हो रहा है। दो दिन पूर्व जहां नसरापुर स्थित है। सहकारी समिति में सचिव के संग विवाद हुआ था। वहीं, वर्तमान में गुरुवार को आरोल स्थित समिति में खाद लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है और किसान लगातार समिति के सदस्यों पर पक्षपात ढंग से खाद वितरण का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं।