फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल पर स्वचलित सीढ़ियों के नीचे पड़े पत्थरों पर फिसलकर सात लोग घायल

Tue, 01 Apr 2025 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियों के नीचे पड़े पत्थरों पर फिसलकर सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं। सिटी साइड पर आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड पर संचालित स्वचलित सीढ़ियों के नीचे पड़े पत्थर हादसों का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को भी सब-वे के पास उतरते समय एक के बाद एक सात लोग पत्थर की वजह से फिसलकर घायल हो गए। इनमें एक महिला व दो बच्चे भी रहे। उन्नाव के पुरवा निवासी वैभव राज ने बताया कि वह मां शशि प्रभा, भाई व भाभी प्रियंका के साथ विंध्याचल देवी दर्शन के लिए गए थे।

विज्ञापन


वहां से मंगलवार को लौटे तो प्लेटफार्म पर उतरकर फुट ओवरब्रिज से होते हुए सिटी साइड की स्वचलित सीढ़ियों से उतरने लगे। नीचे कई पत्थर पड़े थे। इनसे निकलने में भाभी प्रियंका गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद छह और लोग गिर पड़े। इसमें उन्नाव निवासी मुन्ना भी अपने दो बच्चों के साथ गिरकर जख्मी हो गए। इससे पूर्व भी पत्थरों की वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें