डॉ. आरिफ की सैलरी रोकी गई
कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट प्रशासन ने डॉ. आरिफ की सैलरी रोक दी। अस्पताल प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। 10 बिंदुओं पर बनाए गए ड्राफ्ट में नाम, राज्य और धर्म का उल्लेख किया गया है। पहले चरण में प्रथम वर्ष के 30 छात्रों का सत्यापन हो रहा है। डाॅ. आरिफ का नाम दिल्ली बम धमाके के षड्यंत्र में शामिल डाॅ. शालिनी के नेटवर्क से जुड़ गया है। इसी कारण इस पर कार्रवाई की गई है। इसे सुरक्षा एजेंसी पिछले दिनों उठा ले गई थी।
तुम इतने सीधे हो यूपी में कैसे होगा तुम्हारा गुजारा
कार्डियोलॉजी में जितने दिन भी डॉ. आरिफ रहा बहुत कम बात करने के साथ ही जो काम बोला जाता वह कर देता था। यह बात साथ काम करने वाले डाॅक्टरों ने बताई। कहा कि उससे डॉक्टर और सहयोगी कहते भी थे कि तुम इतने सीधे हो यूपी में तुम्हारा गुजारा कैसे होगा। इस बात पर वह मुस्कुराता और कहता कि मैं ऐसा ही हूं। जिस दिन डॉ. आरिफ को उठाया गया उस दिन भी उसने अपनी इमरजेंसी की शाम की ड्यूटी पूरी की। डॉक्टरों के साथ राउंड लिया और फिर वह घर गया।