Kanpur News: फूलबाग चौराहे पर आज आयोजित सेवा ज्योति संकल्प कलश यात्रा' के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मेघदूत तिराहे से फूलबाग की तरफ जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
कानपुर में सेवा ज्योति संकल्प कलश यात्रा का बुधवार को फूलबाग चौराहे पर कार्यक्रम है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने फीलखाना थाना अंतर्गत फूलबाग चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों के मार्ग में बुधवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त तक बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के मुताबिक, मेघदूत तिराहा से फूलबाग चौराहे की ओर जाने वाले वाहन चार्लिश चौराहे से बाएं मुड़कर किला तिराहा, झाड़ीबाबा और पनचक्की चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं, नरौना चौराहा से फूलबाग चौराहा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। यातायात संबंधी परेशानी होने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क किया जा सकता है।