फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेतु निगम ने स्कूल की छत पर लगवा दी शटरिंग, खतरे में मासूमों की जान, BSA बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

Sat, 14 Feb 2026 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के सरैया प्राथमिक विद्यालय की कमजोर छत पर सेतु निगम ने आरओबी की शटरिंग लगा दी है। बिना अनुमति हुए इस काम से बगल के कमरों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा दांव पर है। बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कमजोर छत पर भारी शटरिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सरैया आरओबी निर्माण के दौरान सेतु निगम की लापरवाही की बात सामने आ रही है। सरैया गांव स्थित सरैया प्राथमिक विद्यालय के पास आरओबी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की जद में विद्यालय का हिस्सा आ रहा है। विद्यालय के आधे हिस्से को खाली कराकर स्कूल के कमरे की छत पर ही सेतु निगम ने पुल पर स्लैब डालने के लिए शटरिंग लगवा दी है।

विज्ञापन

जबकि छत बेहद कमजोर है, ऐसे में वजन पड़ने पर ढहने का डर है। सेतु निगम की ओर से सरैया गांव से सरैया रेलवे क्रॉसिंग के बीच आरओबी को जोड़ने के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बीते दिनों सरैया प्राथमिक विद्यालय का बीएसए शैलेश पांडेय ने निरीक्षण किया था। उन्होंने विद्यालय के अगले हिस्से को पूरी तरह से बंद कर निकास पीछे से देते हुए अध्ययन कार्य शुरू रखने की बात कही थी।

विज्ञापन

http://

अन्य कमरों में बच्चे अभी भी पढ़ रहे हैं

सेतु निगम ने विद्यालय के दो कमरों की छतों को अपने प्रयोग में लिया, जबकि बीएसए की ओर से इसकी कोई अनुमति नहीं थी। यहीं नहीं छत पर पुल पर स्लैब डालने के लिए शटरिंग भी लगवा दी है। जबकि पास के अन्य कमरों में बच्चे अभी भी पढ़ रहे हैं। उधर, बीएसए शैलेश पांडेय का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। छत पर शटरिंग कैसे लगा दी गई, इसकी जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें