Kanpur News: कल्याणपुर थाने के सामने खड़े एक सीज डंपर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन डंपर का केबिन जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कानपुर में कल्याणपुर थाने के सामने खड़े डंफर में मंगलवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कल्याणपुर थाने के सामने एक सीज डंफर में देर रात अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक डंफर का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसका पता लगाया जाएगा।