काकादेव थानाक्षेत्र के पांडुनगर में स्थित एक हॉस्टल में रंजीतनगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार (56) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजकुमार के परिवार में पत्नी माधुरी, बेटा आशू, प्रमोद, गौतम और बेटी शालिनी हैं। बेटों ने बताया कि पिता करीब 10-12 साल से हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार शाम भी पिता नाइट डयूटी पर गए थे। गुरुवार सुबह उन लोगों को तबीयत खराब होने की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। वह लोग हॉस्टल पहुंचे तो वहां पिता मृत मिले। बेटों ने मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा किया। बताया कि उनका शरीर नीला पड़ गया था। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।