फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंगाघाट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, आठ जगहों पर लगेंगे नाइटविजन कैमरे, उन्नाव से होगी मॉनीटरिंग

Sat, 15 Nov 2025 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रेलटेल कंपनी ने नाइटविजन विद वॉयस फीचर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे मुख्य प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म सहित आठ जगहों पर संदिग्धों पर निगाह रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने के क्रम में शुक्रवार से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वारा, प्लेटफार्म समेत आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए जाएंगे। सभी कैमरे नाइटविजन विद वायस के साथ लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

इनकी मॉनीटरिंग उन्नाव रेलवे स्टेशन से होगी जहां तीन माह तक डाटा सुरक्षित रहेगा। रेलवे की रेलटेल कंपनी की ओर से रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारा से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। कंपनी के सुपरवाइजर शिवा ने बताया कि तीन दिनों तक कैमरे लगाने का कार्य यहां होगा। इसमें प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म एक के दोनों छोर व लाइन नंबर दो के अलावा रेलवे क्रॉसिंग छोर कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

हर प्रतिक्रिया पर रखी जा सकेगी नजर
सभी कैमरे एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक की फिल्म कैप्चर कर सकेगें, जबकि 100 मीटर तक की दूरी की आवाजें भी रिकॉर्ड हो सकेंगी। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। इससे संदिग्ध यात्रियों पर निगाह रखने के साथ ही हर प्रतिक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें