फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गंदगी पर सचिव का वेतन रोका…उपनिदेशकों को नोटिस, डीएम को पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित मिले

Tue, 04 Nov 2025 03:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नौबस्ता मंडी समिति में गंदगी, टूटी जालियों और पांच कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण करते जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सोमवार सुबह 10:15 बजे नौबस्ता स्थित मंडी समिति कार्यालय पहुंच गए। यहां अलमारियां अव्यवस्थित मिलीं। जालियां टूटी थीं। उपकरण परिसर में बिखरे पड़े थे। छत पर पौधे उगने के साथ ही ड्रेनेज पाइप जाम हो गया। पानी की टंकियां बिना ढक्कन के खुली मिलीं।

विज्ञापन

अनियमितता देख डीएम ने मंडी सचिव विजिन बालियान का नवंबर माह का वेतन रोकने के साथ ही उप निदेशक (प्रशासन) विक्रम सिंह और उप निदेशक (निर्माण) पंकज कुमार गुप्ता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। किसानों और व्यापारियों के लिए कोई हेल्प डेस्क मौजूद न होने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

एक दिन का वेतन काटने के आदेश
तुरंत हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए कहा। इसके साथ ही यहां पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय में गंदगी पसरी थी। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। अनुपस्थित में चार बाबू रामचंद्र पांडेय, प्रज्ञा दीक्षित, प्रियंका कटियार और अवंतिका सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ऊषा थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें