आरोपी ने कहा- अब रुपये अगले जन्म में लेना
उनके पति लेनदारों से लिए गए रुपयों को लौटाने की बात सोचकर परेशान रहने लगे। 14 फरवरी 2024 को वह पुन: तकादा करने के लिए गए। नेगी बैंक्वेट हॉल में गजेंद्र सिंह ने पति को अपमानित किया। गाली गलौज कर मारपीट की। कहा कि अब रुपये अगले जन्म में लेना, इस जन्म में तो भूल जाओ। प्रतिमा के मुताबिक, 17 फरवरी 2024 को पति के पास रात 10 से 11 बजे के बीच कॉल आई, जिसमें 20 लाख रुपये और मांगे। उसने कहा कि इतनी राशि दोगे तभी 1.80 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस अवसाद की वजह से 18 फरवरी 2024 को उनकी मृत्यु हो गई।