फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्कार्पियो सवार गुंडों की गुंडागर्दी, युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 08 Oct 2025 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र में स्कार्पियो सवार आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने एक युवक को लात-घूंसों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में स्कार्पियो कार सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन से अधिक गुंडों ने युवक को घेर लिया।

विज्ञापन

उन्होंने लात-घूंसों और बेल्टों से युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। पिटाई का यह भयावह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  मामले में नौबस्ता थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक गुंडों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें